Pilibhit News: अनुशासन एवं शिष्टाचार को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाएं : चौहान
पीलीभीत, अगस्त 22 -- Pilibhit News: बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छात्र सांसदों, कक्षा प्रमुखों, अनुशासन प्रमुखों एवं उप प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान ने छात्र प्रतिनिधियों से विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा अनुशासन एवं शिष्टाचार को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आंतरिक एवं बाह्य भय से मुक्त वातावरण में आत्म अनुशासन, समय प्रबंधन, खान पान एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया साथ ही विद्यालय में नवाचार को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर भी जोर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.