पीलीभीत, अगस्त 25 -- Pilibhit News: कलीनगर। अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने की शिकायत में कुछ लोगों पर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी होने का दावा करते हुए बार बार हड़ताल और न्यायिक कार्य से विरत रहने का आरोप लगाया है। शिकायत में संबंधित संघ के पंजीकृत अस्तित्व को लेकर भी सवाल उठाए गए। वहीं कलीनगर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पूर्णेद्र शर्मा ने बताया कि संघ के चुनाव नियमानुसार चुनाव अधिकारी की देखरेख में नामांकन, मतदान और मतगणना के माध्यम से हुए। चुनाव में अनिल पांडेय अध्यक्ष पद पर चुनाव हार गए थे। उनके द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमें को लेकर निंदा प्रस्ताव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...