पीलीभीत, जुलाई 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कासगंज ऐशबाग के लिए शुरू हुई नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद जितिन प्रसाद को व्यापारी, अधिवक्ता और गुरुद्वारा कमेटी ने ज्ञापन सौंपे। अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को सौंपकर कहा कि शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज स्वीकृत है। इस ओवर ब्रिज की चौड़ाई 11 मीटर रखी गई है। इसके दायरे में आने वाले लगभग 500 व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो जाएगा। व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने केंद्रीय राज्य मंत्री से यातायात के घनत्व को दृष्टिगत रखते हुए ओवर ब्रिज की चौड़ाई 11 मीटर से घटाकर 8.3 मीटर करने की मांग की। ...