पीलीभीत, सितम्बर 30 -- Pilibhit News: पूरनपुर। तहसील के पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के बाद खाली हुई जमीन पर अधिवक्ताओं ने चैंबर बना लिए। इसको लेकर विवाद की स्थिति बनने लगी। प्रशासनिक स्तर पर सरकारी जमीन खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर अधिवक्ताओं में खलबली मच गई है। पुराने तहसील भवन की नीलामी के बाद उसे ध्वस्त कर दिया गया। खाली पड़ी सरकारी जमीन पर अधिवक्ताओं ने कब्जा कर चैंबर बनाने शुरू कर दिए। यही नहीं चैंबर बनाने को लेकर अधिवक्ताओं में खींच तान होने लगी। मंगलवार को चैंबर बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद कई अधिवक्ता तहसीलदार आशीष गुप्ता से मिलने पहुंचे। इस दौरान तहसीलादर ने डीएम कार्यालय से आए पत्र का हवाला देते हुए अधिवक्ताओं से अपने चैंबर हटाने को कहा। इसकी जानकारी लगते ही खलबली मच गई। एसडीएम से जमीन खाली कब्जा मुक्त कराकर एक सप्...