पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: बीसलपुर। संवाददाताकोतवाली क्षेत्र के ग्राम सादिया लाड़पुर निवासी रामसरन मौर्य का 26 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार गांव के बाहर नहर मार्ग पर स्थित गन्ना कोल्हू पर मजदूरी का काम करता था। गुरुवार की रात कोल्हू पर मिठाई तैयार हो रही थी। वह कोल्हू पर जमीन पर ही बिस्तर लगाकर लेट गया। कोल्हू के समीप ही केले का प्लांट लगा हुआ है। गोंडा-बहराइच से दस टायरा ट्रक से केला लेकर चालक आया था। लापरवाही से उसने जमीन पर लेटे युवक मनोज के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत चिंताजनक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई जोगेश पुत्र रामसरन मौर्य की तहरीर पर अ...