पीलीभीत, सितम्बर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता।

सहकारिता विभाग की पहल सहकारिता विभाग ने किसानों को बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का लाभ पहुंचाने के लिए बड़ी पहल की है। जिलेभर में 12 नई बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समितियां बनाई जाएगी, जहां पर किसानों को खाद, बीज और ऋण समेत अन्य सुविधाएं मिल सकेगी। इस संबंध में एआर ने सभी एडीसीओ को पत्र जारी कर दिया है।

वर्तमान स्थिति मौजूदा समय में जनपद भर में करीब सौ बहुउद्देशीय सहकारी समितियां संचालित की जा रही है, जहां पर किसानों को खाद, बीज, ऋण और अन्य सुविधाएं दी जा रही है। सहकारिता विभाग ने पिछले साल 24 नई सहकारी समितियां गठित कर काम शुरू करा दिया गया, जो किसानों को लाभ दे रही है। जनपद की एक सहकारी समिति के सभापति को प्रधानमंत्री सम्मानित कर चुके हैं। अब नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद में ...