Pilibhit News: अग्निशमन विभाग ने आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी के दिए टिप्स
पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खमरिया पुल में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति विद्यार्थियों और स्टाफ को जागरूक करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल कर जानकारी प्रदान की। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कालेज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक स्तर पर आग पर नियंत्रण तथा अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की आग को बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया। मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में घबरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.