पीलीभीत, नवम्बर 16 -- Pilibhit News: पूरनपुर के नगरिया टांडा में आग लगने से खुले आसमान के नीचे आए परिवार का दुख दर्द बांटने पहुंचे सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने पीडितों से हालचाल लिया। साथ ही आर्थिक सहयोग कर हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। नगरिया टांडा में रामपाल कुशवाह पुत्र सेवाराम के घर में आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ था।जानकारी मिलने पर सपा नेता राजकुमार ने परिवार के आंसू पोंछे। घटना की जानकारी ली और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। साथ ही कहा कि आंकलन कराने के बाद प्रशासन से मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...