पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- माता ज्वाला देवी की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु Pilibhit News: बिलसंडा। नगर में माता ज्वाला देवी की पावन अखंड ज्योति शोभायात्रा रविवार को गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों की धुन पर भजनों पर उत्साही श्रद्धालु माता के जयकारे लगाकर नाचते गाते चल रहे थे। विशाल अखंड ज्योति शोभायात्रा के लिये देवीस्थान मंदिर पर रविवार को भक्तजन एकत्र हुए। माता रानी की पूजा अर्चना और श्रृंगार के बाद अखंड ज्योति यात्रा बैंडबाजों और डीजे की धुन पर निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान देवी देवताओं की मनोहारी झांकियों के अलावा कलकत्ता का काली अखाड़ा,शैतानों की टोली,गुजरात का अघोरी अखाड़ा,हरिद्वार की गंगा आरती,वृंदावन की इस्कान झांकी,उड़ीसा का कांतारा ग्रुप आकर्षण का केंद्र रहा। देवीस्थान मंदिर से मेनरोड पहुंची यात्रा का विधायक विवेक ...