Pilibhit News: अक्टूबर से गोमती आरती का समय बदलेगा
पीलीभीत, सितम्बर 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गोमती उद्गम स्थल पर अक्टूबर से आरती का समय बदल जाएगा। रोजाना शाम को अब पांच बजे आरती होगी। इधर, दो दिनों तक हुई लगातार बरसात से उद्गम स्थल पर पर्याप्त पानी भर गया। माधोटांडा में मौजूद गोमती उद्गम स्थल से जनपद की लखनऊ तक पहचान है। गोमती नदी की धारा को अविरल बहने के लिए कई बार खोदाई अभियान भी चलाए जा चुके हैं। गोमती उद्गम स्थल में मौजूद जल स्रोत बंद होने से नदी की धार नहीं बह पा रही है। उसमें लगातार पानी काम हो रहा था। पिछले दो दिनों से हुई बरसात से गोमती उद्गम स्थल पर पर्याप्त पानी हो गया। इससे भक्तों के चेहरे खिल गए। एक अक्टूबर से उद्गम स्थल पर मां गोमती की आरती शुरू होगी। रोजाना शाम साढ़े पांच बजे आरती की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.