पीलीभीत, सितम्बर 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में डीआईओएस/ जिला क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह यादव ने जिला विद्यालय क्रीड़ा समिति की बैठक लेकर खेल प्रतियोगिताओं की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए।

बैठक में चर्चा जनपदीय क्रीड़ा रैली अक्टूबर के पहले सप्ताह में कराने का निर्णय लिया गया। बैठक के प्रारंभ में जिला क्रीड़ा समिति के सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि विद्यालय खेलकूद के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार सत्र 2026-27 की खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं। अभी तक 33 खेलों में से 22 खेलों की प्रतियोगिताएं पूरी हो गई है। बताया गया कि तैराकी में बालिका वर्ग में दो कांस्य, कराटे बालक वर्ग में एक रजत एवं बालिका वर्ग में एक रजत एवं एक कांस्य पदक मिला। शतरंज की प्रदेशीय प्रतियोगिता में 14-वर्षीय आयु वर्ग में स्वर्ण पदक और 17-वर्षी...