Pilibhit News: अकीदत के साथ मनाया सालाना उर्स ए पाक
पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: पौटा कंला में हाइवे पर स्थित हजरत गुलाब शाह बली का 118 वां दस दिवसीय सालाना उर्स ए पाक शनिवार को कुल शरीफ के साथ समाप्त हो गया। यहां सैकडों जायरीन पहुंचे और दुआ की। हजरत गुलाब शाह बली के उर्स के अंतिम दिन दरगाह शरीफ पर अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। दरगाह परिसर, आसपास की सड़कें और प्रमुख मार्ग जायरीनों की भीड़ से खचाखच रहे। दरगाह में आयोजित कुल शरीफ की महफिल में दूर दराज से विभिन्न हिस्सों से पहुंचे उलेमाओ ने हम्द, नात और मनकबत पेश कर महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया। दरगाह सज्जादानशीन मुसवाउल हक ऊर्फ भूरा मियां ने क़ौम की सलामती, खुशहाली, भाईचारे, कौमी यकजहती और अमन-चैन के लिए खास दुआएं कराईं। जायरीनों ने दरगाह पर चादरपोशी की। इस दौरान दिल्ली और नैनीताल के कव्वालों ने समां बांध दिया। मौलाना आफाक मंसूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.