नई दिल्ली, जून 18 -- करोड़ों लोग रोजाना UPI पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए PhonePe का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब PhonePe Wallet यूजर्स के लिए एक नई खबर सामने आई है, जो कई लोगों को चौंका सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, PhonePe अपने Inactive Wallets पर तीन महीने पर 100 रुपए तक का चार्ज लगाने पर विचार कर सकता है। यानी अगर कोई यूजर लंबे समय तक अपने Wallet का इस्तेमाल नहीं करता है, तो उसे अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। हालांकि यह चार्ज सभी यूजर्स पर लागू नहीं होगा और इसके लिए कुछ स्पेशल शर्तें हो सकती हैं। आजकल लोग लोग Wallet में पैसे डालकर उसे लंबे समय तक बिना इस्तेमाल किए छोड़ देते हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि Inactive Wallet क्या होता है, किन यूजर्स पर यह शुल्क लागू हो सकता है और इससे बचने के लिए क्या करना...