नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अगर आप अपने घर के लिए टीवी या साउंडबार खरीदना चाहते हैं तो Philips की नई ऑडियो रेंज आपके लिए है। कंपनी ने एक साथ दो नए साउंडबार और कुछ पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किए हैं, जो घर पर टीवी देखने और म्यूजिक सुनने का अनुभव पूरी तरह बदल सकते हैं। Philips का दावा है कि इन नए ऑडियो प्रोडक्ट्स के साथ यूजर्स को थिएटर जैसा साउंड घर बैठे मिलेगा। Philips ने अपने प्रोडक्ट्स में Bluetooth विकल्प, AUX, USB और HDMI ARC कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए हैं। Philips TAB4230 पावरफुल साउंडबार Philips TAB4230 कंपनी का सबसे पावरफुल साउंडबार है। यह 2.1 चैनल साउंड सिस्टम के साथ आता है। इस साउंडबार की खास बात इसका 300W का साउंड आउटपुट है, जो बड़े कमरे को भी आसानी से भर सकता है। इस साउंडबार में Dolby Digital सपोर्ट मिलता है। यह साउंडबार उन लोगों के लिए ब...