प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 9 -- लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक गुरुवार को कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन के मंथन कक्ष में हुई। बैठक में शोध, शिक्षण, छात्र सुविधाओं, संबद्ध कॉलेजों, कर्मचारियों और आधारभूत ढांचे से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा समेत कार्य परिषद के सभी सदस्य बैठक में मौजूद रहे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( यूजीसी - UGC) के आदेश के मुताबिक डॉक्टरेट के काम के डॉक्यूमेंटेशन और वेरिफिकेशन को आसान बनाने के लिए काउंसिल ने PhD थीसिस बाइंडिंग के लिए फैकल्टी वाइज कलर कोडिंग को मंजूरी दी।पीएचडी शोध प्रबंध के लिए रंग निर्धारित शोध की गुणवत्ता और दस्तावेजीकरण को बेहतर बनाने के लिए पीएचडी शोध प्रबंधों की फैकल्टी वाइज कलर सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया गया। प्रबंधन,...