नई दिल्ली, अगस्त 22 -- दिल्ली विश्वविद्यालय ने 4 साल की ग्रेजुएशन करने वाले विद्यार्थियों के लिए बिना मास्टर डिग्री हासिल किए सीधे पीएचडी में दाखिला लेने का रास्ता खोल दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक बार की छूट के तहत ग्रेजुएशन में न्यूनतम 7.5 CGPA पाने वाले उम्मीदवार सीधे पीएचडी कोर्स में एडमिशन पाने के लिए पात्र होंगे। आरक्षित वर्गों एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग के लिए न्यूनतम मार्क्स 7 CGPA निर्धारित किए गए हैं। यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के मद्देनजर 2022-23 में 4-वर्षीय यूजी कोर्स शुरू किया था। सत्र 2022-23 में 75,948 छात्रों ने एडमिशन लिया था, जिनमें से 40,005 छात्र तीसरे वर्ष (2025) में एग्जिट कर गए, जबकि लगभग 35,943 छात्रों ने चौथे वर्ष को चुना। डीयू को 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए एक साल के पोस्टग्रेज...