पटना, जून 30 -- बिहार में पीएचडी में सिर्फ नेट और जेआरएफ पास छात्रों के ही एडमिशन के लोकभवन के आदेश के बाद बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर में सीटें खाली रह जाने की आशंका है। बीआरएबीयू में अभी पीएचडी में 813 सीटें खाली हैं। वर्ष 2023-24 में पीएचडी के रिजल्ट में 78 छात्र पास हुए थे। हालांकि, पीएचडी का संशोधित रिजल्ट यूनिवर्सिटी को जारी करना है। संशोधित रिजल्ट में पास छात्रों की संख्या बढ़ सकती है। शिक्षकों ने बताया कि बीआरएबीयू में हर साल 100 से 150 छात्र नेट और जेआरएफ पास करते हैं। ऐसे में हर साल पीएचडी में सैकड़ों सीटें खाली रहेंगी। बीआरएबीयू में प्रोफेसर, एसो. प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के अंदर पीएचडी करायी जाती रही है। उधर, छात्रों का कहना है कि बीआरएबीयू में नेट और जेआरएफ की तैयारी के लिए किताबें नहीं हैं। हमलोगों को दूसरी जगह से किताबें मंग...