मुख्य संवाददाता, जून 9 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी-2026) का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातकोत्तर, व्यावसायिक एवं विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं 15 जून से 18 जून तक दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह दस से 12:10 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:40 बजे तक होगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले लगभग 28 हजार अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र मंगलवार से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश निदेशक प्रो. कपिंदर की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को एमसीए, एमएससी एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी एग्रीकल्चरल एंटोमोलॉजी, एमवोक मीडिया स्टडीज, एमएससी मैटेरियल साइंस, एमएफए, एमए महिला अध्ययन और एमएड पाठ्यक्रमों की...