नई दिल्ली, फरवरी 17 -- EPFO Latest News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। लगातार तीसरे साल पीएफ जमा पर 8.25% ब्याज दर बरकरार रहने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के लिए भी यही दर रखी जा सकती है। इस पर अंतिम फैसला 2 मार्च को होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ (CBT) की बैठक में लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को अपने रिटायरमेंट फंड पर स्थिर और आकर्षक रिटर्न मिलता रहेगा।क्या है डिटेल सूत्र बताते हैं कि EPFO के पास इस साल निवेश से पर्याप्त सरप्लस है, जिससे 8.25% ब्याज देना संभव है। हालांकि आने वाले वर्षों में रिटर्न कम होने की आशंका या नए निवेश विकल्पों की जरूरत पर भी विचार करना पड़ सकता है। फिलहाल EPFO का कुल कॉर्पस 28 लाख करोड़...