नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नौकरीपेशा लोगों को ईपीएफ अकाउंट की अहमियत के बारे में बखूबी जानकारी होगी। यह पब्लिक और प्राइवेट, दोनों सेक्टर के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाने की सुविधा देता है। इसमें कर्मचारियों का पैसा न सिर्फ सुरक्षित रहता है बल्कि उन्हें सरकार की ओर से ब्याज भी मिलता रहता है। अब ईपीएफ की बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक ऐसी जानकारी दी है, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। EPFO ने बताया कि अगर तीन साल तक पीएफ अकाउंट में निवेश नहीं होता है तब भी सरकार की ओर से ब्याज दिया जाएगा। आइए डिटेल में समझ लेते हैं।क्या कहा ईपीएफओ ने? ईपीएफओ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर बताय कि अगर आप 55 साल की उम्र से पहले रिटायर हो गए तो आपके ईपीएफ पर 58 साल की उम्र तक ब्याज मिलता रहेगा, उसके बाद यह इनऑपरेटिव हो जाएगा...