नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Petrol Diesel Price Today: ईरान- अमेरिका में जारी जंग के कारण कच्चे तेल के बाजार में हड़कंप मच गया है। अमेरिकी हमलों के बाद 15 जुलाई की सुबह ब्रेंट क्रूड तेल $86 प्रति बैरल पर पहुंच गया। पिछले एक हफ्ते में कच्चे तेल के दाम करीब 14 से 15 डॉलर प्रति बैरल बढ़ चुके हैं। बता दें एक बैरल कच्चे तेल में अगर 10 डॉलर की बढ़ोतरी होती है तो इसकी वजह से भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को करीब 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान होता है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड आज सुबह 1.27 डॉलर प्रति बैरल उछलकर 86 डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं, WTI 0.92 डॉलर चढ़कर 80.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। ईरान-अमेरिका में नए सिरे से युद्ध की आग भड़कने के बीच दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम अचानक बढ़ गए। जबकि, भारत में पेट्रोल-डीजल की ...