नई दिल्ली, जून 24 -- ईरानी कच्चे तेल के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों में 60 दिनों की अस्थायी अमेरिकी छूट से ब्रेंट क्रूड मंगलवार को करीब 77 डॉलर प्रति बैरल के भी नीचे आ गया है। वहीं WTI 73 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। इसबीच भारत में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के नए रेट भी जारी हो गए हैं। आज न तो पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं और ही एलपीजी सिलेंडरों की। दिल्ली में आज भी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत Rs.942 और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत Rs.3,113.50 है। जबकि, पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये पर स्थिर है।भारत को क्या होगा फायदा भारत 2019 तक ईरान से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता था, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद उसे खरीद बंद करनी पड़ी थी। अब यह छूट भारत के लिए ईरानी तेल बाजार में वापसी का अवसर बन सकती है। ईरान आमतौर पर एशियाई खरीदारों को आकर्षक श...