नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच जब पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम में आग लगी है तो आज भारत में कोई हलचल नजर नहीं आ रही। पेट्रोल-डीजल के आज जारी हुए रेट के मुताबिक पूरे देश में दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर बिक रहा है। मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम Rs.2 प्रति लीटर घटाए गए थे, उस समय कच्चे तेल की कीमत $84.49 प्रति बैरल थी। दूसरी ओर ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.12% गिरकर 98.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.40% गिरकर 93.36 डॉलर प्रति बैरल हो गया। यह भी पढ़ें- PPF में Rs.12000 महीने की बचत आपको बना सकती है करोड़पति, जानें इसके फायदेक्या है दूसरे देशों का हाल पेट्रोल के सबसे अधिक दाम बढ़ाने वाल...