नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। रविवार को ब्रेंट क्रूड का रेट 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। मई के बाद पहली बार कच्चे तेल का रेट इस स्तर पर पहुंचा है। हालांकि, राहत भरी बात यह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। आखिरी बार दाम मई में बढ़ाए गए थे। उसके बाद से सरकारी पेट्रोल पंप पर रेट स्थिर है।दिल्ली और मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में कितना है रेट देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट आज रविवार, 18 अक्टूबर को 102.12 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। डीजल का रेट 95.20 रुपये के स्तर पर बना हुआ है। मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल आज 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता ...