नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 7.6 प्रतिशत महंगा हो गया। वहीं, यूएस क्रूड ऑयल का रेट 10 प्रतिशत बढ़ गया है। जिसकी वजह से एक बार फिर से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का दाम 90 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। बता दें, शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का रेट 92.68 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। वहीं, वेस्ट टेक्स इंटरमीडिएट का रेट 91.48 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल का असर अबतक घरेलू बाजारों में नहीं है। मई के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई भी बढ़ोतरी कंपनियों ने नहीं की है। आइए जानते हैं कि किस शहर में कितना है रेट? यह भी पढ़ें- 67% हो सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का डीए, जल्द ऐलान संभव...