Petrol Crisis: पेट्रोल संकट के बीच बाइक टैक्सी और मालवाहक दे रहे रोजगार, ऐसे हो रही कमाई
वरिष्ठ संवाददाता, मई 19 -- Petrol Crisis: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच गोरखपुर शहर में बाइक टैक्सी और माल वाहक गाड़ियों ने कई लोगों को रोजगार दिया है। तीन प्रमुख निजी कंपनियों का एप डाउनलोड कर युवा ही नहीं कई जरूरतमंद भी बाइक टैक्सी और माल वाहक के तौर पर पंजीकरण करा रहे हैं। वर्तमान में 5000 से अधिक युवा कंपनियों का एप लोड कर कमाई कर रहे हैं। ये लोग पार्ट टाइम में प्रतिदिन 500 से 800 रुपये की कमाई कर ले रहे हैं। पंप पर लंबी लाइन और तेल महंगा होने से लोग संयमित हो रहे हैं। वहीं तमाम लोग लंबी लाइन में लगने से भी बच रहे हैं। बाइक से लंबी दूरी तय कर ड्यूटी जाने वाले हों या फिर कॉलेज में पढ़ाई करने वाले, इनके लिए बाइक टैक्सी रोजगार का जरिया बन गया है। पादरी बाजार के रहने वाले भोला प्रजापति राजगीर मिस्त्री हैं। उन्हें रोज सहजनवा काम पर जाना होता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.