लखनऊ, अक्टूबर 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। 25, 30 और एक नवंबर को होने वाली पीईटी परीक्षा को लेकर सीएम योगी ने सख्ती दिखाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) के लिए जरूरी तैयारियों के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि परीक्षा केंद्रों तक सामग्री पहुंचाने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस एस्कॉर्ट के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाए। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें और ट्रेनें चलाई जाएं। रेलवे और परिवहन विभाग से समन्वय बनाकर अभ्यर्थियों की यात्रा सुगम बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए। पीईटी-2026 में 35.41 लाख अभ्यर्थी शा...