अमरोहा, जून 8 -- हरियाणवी लोक संगीत जगत से आज एक बुरी और दुखद खबर सामने आई है। हरियाणवी रागिनी कलाकार पेप्सी शर्मा का सोमवार सुबह कथित तौर पर हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेप्सी शर्मा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रागिनी जगत के लोकप्रिय कलाकार पेप्सी शर्मा के निधन से हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोक संगीत परंपरा की एक सशक्त आवाज आज हमेशा के लिए खामोश हो गई। पेप्सी शर्मा के आकस्मिक निधन से लोकसंगीत प्रेमियों, कलाकारों और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को क्षेत्रीय लोक संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- अनुपम खेर ने याद की पहलाज निहलानी के साथ आखिरी बातचीत, बोले- कमजोर लग रहे थेसपना ...