नई दिल्ली, जून 4 -- राम चरण की फिल्म पेड्डी 4 जून को रिलीज हो गई है। गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था और अब पेड्डी के फर्स्ट डे के बॉक्स ऑफिस प्रिडिकेशन की रिपोर्ट आ गई है तो जानें फिल्म पहले दिन कितने करोड़ कमा सकती है।कितना करोड़ कमा सकती है फिल्म पेड्डी को लेकर ट्रेड पंडित का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन भारत में 70 करोड़ कमा सकती है। इस अमाउंट के साथ पेड्डी इस साल यानी 2026 की तीसरी सबसे बेस्ट स्टार्स फिल्म हो सकती है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। धुरंधर 2 ने पहले दिन 102 करोड़ और प्रभास की फिल्म द राजा साब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ कमाए थे। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ...