नई दिल्ली, जुलाई 15 -- चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला को ट्राईसिटी के नाम से जाना जाता है। इसके विकास को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ी योजना को धरातल पर उतारने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को चंडीगढ़ के ऐतिहासिक पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में आयोजित एक भव्य समारोह को संबोधित करेंगे। महज 45 मिनट के इस बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी सड़क, स्वास्थ्य और नागरिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी 6,600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा बेहद संक्षिप्त होगा। दोपहर 1:45 बजे पीएम मोदी सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे। दोपहर 2:35 बजे वे कार्यक्रम स्थल से रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी हरियाणा के ज...