नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज में स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के मुख्यालय में इन समय PCS-2025 परीक्षा में सफल 2297 अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया जारी है। सोशल मीडिया पर आयोग के मुख्यालय परिसर से तरह-तरह के वीडियोज भी सामने आ रहे हैं। परिसर में मीडिया का भी जमावड़ा लगा रहता है। इसी बीच एक मुख्यालय परिसर से एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पिता अपने बेटे को इंटरव्यू देने से ठीक पहले उसे तैयार कर रहा है। पिता इंटरव्यू से पहले अपने बेटे के कोट को सही करता है और साथ ही बालों में कंघी करते हुए दिखाई दे रहा है। इससे पिता के समर्पण की तस्वीर भी साफ नजर आती है।इंटरव्यू से पहले बेटे को खिलाया प्रसाद इतना ही नहीं बेटे को सजाने और संवारने के बाद वो जेब से एक पुड़िया निकालकर बेट...