नई दिल्ली, मार्च 6 -- क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का परिवार आजकल लाइम लाइट में है। बता दें, कल यानी 5 मार्च को उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। भाई अर्जुन की शादी में सारा गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी ग्लोइंग स्किन देखकर अब हर कोई उसका सीक्रेट जानना चाहता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से बायोमेडिकल साइंस में मास्टर डिग्री और एक प्रोफेशनल न्यूट्रिशनिस्ट सारा तेंदुलकर की चमकती त्वचा का असली राज महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि अनुशासन और बुनियादी चीजों को सही तरीके से यूज करना है। एचटी शॉप नाउ के साथ अपने एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने अपने कई ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर किए हैं। जिन्हें फॉलो करके आप भी सारा की तरह ग्लास स्किन पा सकती ह...