नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की चर्चित और बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' बाजार में आ चुकी है। उनकी इस पु्स्तक का मंगलवार (10 नवंबर) को ही विमोचन हुआ है। इस पुस्तक में सोनिया गांधी ने अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं, अनुभवों और राजनीतिक सफर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपने संबंधों और मुलाकातों का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपने और राजीव गांधी से जुड़े कई संस्मरणों को इस पुस्तक के जरिए सार्वजनिक किया है। गांधी ने इसी तरह का एक वाकया साझा करते हुए किताब में लिखा है कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने तत्कालीन विदेश सचिव को सार्वजनिक तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान ही बर्खास्त कर दिया था, लेकिन इसके फौरन बाद उन्हें अपने फैसले पर बहुत पछतावा हुआ था। बात 1987 की है। राजीव...