नई दिल्ली, मई 14 -- PBKS vs MI Weather Report- पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आज का आईपीएल मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। पंजाब वर्सेस मुंबई मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। पहले 7 में से 6 मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स की टीम बुरी तरह लय खो चुकी है। पिछले चार मैचों में उन्होंने हार का चौका लगाया है। अगर उन्हें प्लेऑफ का टिकट हासिल करना है तो आज के मैच में जीत बेहद जरूरी है। वहीं मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। आज उनकी नजरें खुलकर खेलने पर होगी। हालांकि PBKS vs MI मैच पर बारिश का साया है, जो पंजाब और उनके फैंस की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है। आईए एक नजर पंजाब वर्सेस मुंबई मैच की वेदर र...