नई दिल्ली, मार्च 31 -- PBKS vs GT Pitch Report: IPL 2026 का काफिला आज न्यू चंडीगढ़ पहुंच जाएगा। टूर्नामेंट के 19वें सीजन के चौथे मैच में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की भिड़ंत होगी। पिछले बार की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स आज अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि एक बार की विजेता गुजरात की टीम भी पहला ही मैच खेलने उतरेगी। न्यू चंडीगढ़ में मुकाबला खेला जाएगा, जहां अभी तक बहुत कम मैच आईपीएल के आयोजित हुए हैं। ऐसे में जान लीजिए कि यहां की पिच रिपोर्ट क्या कहती है? किसे फायदा मिलने वाला है और किसे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानंपुर में बने महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 11 आईपीएल के मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 6 मुकाबले उन टीमों ने जीते हैं, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 5 मैच रन चेज करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.