नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- Patna Training College: बिहार की राजधानी में स्थित प्रतिष्ठित पटना ट्रेनिंग कॉलेज जल्द ही एक नए रूप में नजर आने वाला है। अब तक केवल बीएड (B.Ed.) की पढ़ाई के लिए पहचाने जाने वाले इस कॉलेज को अब 'बहु-विषयक शिक्षा संस्थान' के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अब छात्र यहां बीएड के साथ-साथ बीए (BA), बीएससी (B.Sc.) और बीकॉम (B.Com.) जैसे अंडरग्रेजुएट कोर्सेज की भी पढ़ाई कर सकेंगे। यह बड़ा फैसला कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता और विस्तार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे आने वाले समय में यहां के छात्रों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विषयों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।प्राचार्य ने चुना 'आत्मनिर्भरता' का रास्ता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) की नई गाइडलाइन्...