पटना, अप्रैल 30 -- राजधानी पटना में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वहीं दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में आंधी के कारण एक निर्माणाधीन पांच मंजिला भवन की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार की शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बिहटा-कुल्हड़िया के बीच ओवरहेड बिजली तार पर पेड़ गिरने से पटना-आरा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। इसके कारण तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, मगध एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। करीब पौने नौ बजे के बाद ही रेल परिचालन सामान्य हो सका। इसी दौरान दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के ...