पटना, अगस्त 15 -- Patna News Today: बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर में शनिवार 15 अगस्त को सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में हुई। पैसे के लेनदेन में अपराधियों द्वारा घर से बुलाकर युवक की हत्या की बात सामने आई है, पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान आकाश कुमार उर्फ वीरू के रूप में हुई है। वह खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर का रहने वाला था। घटना के पीछे पैसे के लेनदेन का विवाद बताया जाता है। वीरू को शाहपुर बुलाकर ले जाया गया था। सालिमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया है।मुखिया प्रतिनिधि पर हत्या का आरोप परिजनों ने हत्या का आरोप बख्तियारपुर प्रखंड की मंझौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जुल्मी यादव एवं उनके भगिनों पर लगाया है। हालांकि प...