पटना, सितम्बर 12 -- Patna News: जिले के वांछित अपराधी और 25 हजार के इनामी बदमाश सुदामा सिंह को पुलिस ने बिहटा के आईआईटी थानांतर्गत लई चौक ओपी के पास अमहारा गांव से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। आरोपित के खिलाफ वित्तीय लेन देन में जालसाजी और धोखाधड़ी समेत कोतवाली थाने में छह मामले दर्ज हैं। दो वर्ष से पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस के मुताबिक आरोपित सारण के मढौरा थाना क्षेत्र के धेनूकी गांव का स्थायी निवासी है। वर्तमान में रुपसपुर थानांतर्गत रुकनपुरा के आदर्श कॉलोनी में रहता था। आरोप है कि उसने रियल स्टेट कंपनी कबीर कोलोनाइजरव एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड बना उसकी आड़ में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है।

हिंदी हिन्द...