Patna News: 124 लीटर बीयर और 114 लीटर देसी शराब बरामद
पटना, जुलाई 1 -- Patna News: गर्दनीबाग थाना पुलिस ने बुधवार को यारपुर और बाबू बाजार इलाके में छापेमारी कर 124 लीटर बीयर और 114 लीटर देसी शराब बरामद की। हालांकि, कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं किया गया। गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों इलाकों में छापेमारी की गई। इस दौरान झोपड़ीनुमा ठिकानों के पास कचरे के बीच छिपाकर रखी गई बीयर और देसी शराब बरामद की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शराब और बीयर को जब्त कर लिया है। तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.