पटना, जुलाई 5 -- Patna News: फतुहा पुलिस ने सोशल मीडिया पर कट्टा लहराकर वीडियो अपलोड करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ है। एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ था। जिसमें एक युवक कट्टा लहराते हुए दिख रहा था। इसके बाद छापेमारी कर मकसूदपुर नयकारोड निवासी बृजनन्दन यादव के 45 वर्षीय पुत्र रामएकबाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर कट्टा भी बरामद कर लिया गया। आरोपित का आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...