Patna News: सीएम ने सहकारिता मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली
पटना, जुलाई 4 -- Patna News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव से भेंट की। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से सहकारिता मंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति और उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। सहकारिता मंत्री पिछले दिनों तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार है। मुख्यमंत्री ने सहकारिता मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को आवश्यक चिकित्सीय देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि मंत्री का शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा और विभागीय कार्यों में सक्रिय होना राज्य के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं सहकारिता मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.