Patna News: सर्राफा कारोबारी के परिवार को बंधक बना 45 लाख की डकैती
पटना, जुलाई 21 -- Patna News: भगवानगंज में डकैतों ने सर्राफा कारोबारी दीपक सोनी और उनके परिवार को बंधक बनाकर 45 लाख के आभूषण ले गए। घटना रविवार देर रात भगवानगंज थाने से महज 100 मीटर की दूरी हुई। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में डकैतों की तस्वीर कैद है। सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी (पूर्वी) शैलजा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कारोबारी के घर से लूटी गई बाइक जहानाबाद के कलपा थाना क्षेत्र में सोमवार को लावारिस हालत में बरामद हुआ है। दीपक सोनी ने पुलिस को बताया कि भगवानगंज बाजार स्थित चांदनी अलंकार नाम से सर्राफा दुकान है। दुकान के पीछे उसी बिल्डिंग में दीपक सोनी अपनी मां, पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहते हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: चार माह पूर्व घर में हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.