पटना, जुलाई 4 -- Patna News: राजद सभी जिला मुख्यालयों में रविवार को 30वां स्थापना दिवस समारोह उत्सवपूर्वक मनाएगा। पटना जिला और महानगर का कार्यक्रम वीरचंद पटेल स्थित पार्टी कार्यालय में होगा। पार्टी प्रवक्ता एजाज अजमद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में इसकी तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए राजद कार्यालय को सजाया गया है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी और सह प्रभारी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद सहित जिला के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश स्तरीय नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : पांच जुलाई को राजद ने लिया 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय यह भी पढ़ें- अररिया : राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस पर आज होग...