पटना, अगस्त 11 -- Patna News: श्री अरविंद महिला कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से यूजीसी एक्सटेंशन आउटरीच प्रोग्राम के तहत मंगलवार को आर्ट इन हेन्ड थीम पर अंतर-महाविद्यालयीय मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न कॉलेजों की 23 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में श्री अरविंद महिला कॉलेज, मगध महिला कॉलेज और जेडी वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक बेल-बूटे, फूल-पत्तियों, ज्यामितीय आकृतियों और आधुनिक डिजाइनों से रचनात्मकता दिखाई। गृह विज्ञान प्रमुख प्रो. विमी सिंह ने कहा कि मेहंदी भारतीय संस्कृति और पारंपरिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्राचार्या प्रो. रेखा रानी ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। निर्णायक मंडल में डॉ. नोरा निवेदिता शॉ, डॉ. सपना बरुआ और डॉ. वेली सिन्हा शामिल रहीं। प्रथम प...