पटना, जुलाई 10 -- Patna News: शाहपुर पुलिस ने गुरुवार को आशोपुर बधार में एक गड्ढे से संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री चारो मुर्मू (57) का शव बरामद किया है। वह बांका जिले का रहने वाला था। चारो मुर्मू के बहनोई राजेश हेंब्रम ने बताया कि बुधवार शाम में काम समाप्त होने के बाद वह सब्जी खरीदने जाने की बात कहे थे। आने के बाद चाउमीन खाने को कहा था। लेकिन वह नशे में धुत थे। उसके बाद वहां से चले गए और देर रात तक वापस नहीं लौटे। गुरुवार की सुबह खोजबीन के दौरान आशोपुर बधार में एक गड्ढे में शव पड़ा हुआ मिला। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण चल पाया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...