पटना, सितम्बर 1 -- Patna News: रखरखाव को लेकर बुधवार को 11 केवी के पांच फीडर बंद रहेंगे। इससे जुड़े 26 इलाके की बिजली दो से तीन घंटे तक कटी रहेगी। शिवपुरी पार्क फीडर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। इससे जुड़े इलाके शिवपुरी पार्क, बेऊर रोड, नव चेतना पथ, जागृति पथ, शिवपुरी चौक उद्यान टोला, शिवपुरी नहर, पंजाबी कॉलोनी की बिजली इसबीच कटी रहेगी। 11 केवी चितकोहरा फीडर दोपहर 3 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। इससे इसबीच पंजाबी कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, चितकोहरा बाजार, चावल बाजार, रघुनाथ टोला की बिजली आपूर्ति इसबीच बाधित रहेगी। 11 केवी न्यू बायपास फीडर सुबह 7 से 9 बजे तक बंद रहेगा। इससे जुड़े इलाके हरनीचक, बल्मी चक, निदान हॉस्पिटल, सिंचाई विभाग, रघुनाथ टोला, अनीसाबाद गोलंबर, यूको बैंक गली, मेन बाइपास रोड, अनीसाबाद मानिक चंद तालाब के आसपास मोहल्ले की...