पटना, अगस्त 18 -- Patna News: वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में नई छात्राओं के स्वागत के लिए मंगलवार को फ्रेशर्स डे का आयोजन हुआ। मुख्य आकर्षण 'मिस फ्रेशर्स' प्रतियोगिता रही, जिसमें 12 प्रतिभागियों के बीच रैंप वॉक, चीट राउंड और फाइनल राउंड के बाद शिक्षकों की निर्णायक मंडली ने विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में रीमा कुमारी को मिस फ्रेशर्स चुना गया, जबकि स्मृति कुमारी प्रथम और संध्या कुमारी द्वितीय रनर-अप रहीं। प्राचार्या डॉ. उपासना सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी नवागंतुक छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आयोजकों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...