Patna News: विशेष अभियान : 24 घंटे में 49 अभियुक्त गिरफ्तार
पटना, जुलाई 1 -- Patna News: हत्या, हत्या का प्रयास, पुलिस पर हमला और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र की पुलिस ने 24 घंटे में 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के कारण चार अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी कर दिया। पुलिस के अनुसार छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, करीब 117 लीटर शराब तथा 20 ग्राम स्मैक बरामद कर जब्त किया है। वहीं वारंट, कुर्की और इश्तेहार के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत 49 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा पश्चिमी क्षेत्र से दो गुमशुदा युवक-युवती को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.