Patna News: विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
पटना, जुलाई 27 -- Patna News: बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग और ईआईबी की संयुक्त छापेमारी में 224 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कंकड़बाग के चित्रगुप्त नगर थाना में वार्ड 44 स्थित गेट संख्या 14 में छापेमारी की गई। इस दौरान 180 एमएल क्षमता की 224 बोतलें (कुल 40.32 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.